ध्यान की आवश्यकता?

ध्यान:-हम सभी के लिए ध्यान बहुत जरूरी है बिना ध्यान के हम ना तो बाहरी कार्य को सफलता पूर्वक कर सकते हैं ना ही अपने मन को संयमित रख सकते हैं अर्थात पवित्र रख सकते हैं जीवन की भाग दौड़ में हम ध्यान को भूलते जा रहे हैं परिणाम हम सबके सामने है मन के संयमित ना होने के कारण संसार में अशान्ति बढती जा रही है भोगों के लिए मन की पवित्रता अस्त-व्यस्त होती जा रही है मन की चंचलता बढती जा रही है जिसके कारण से परिणाम का विचार किये बिना ही फैसले लिये जाते हैं और परिणाम स्वरुप लडाई झगड़े बढ रहे हैं हमें स्वयं को बदलना पड़ेगा अगर हम अपने भविष्य को अच्छा बनाना चाहते हैं अगर हम चाहते हैं विश्व में शान्ति हो परिवार के सदस्यों का एक दूसरे के प्रति व्यवहार अच्छा हो आपस में प्रेम हो तो ध्यान जीवन में नियमित रूप से आवश्यक है अगर हम चाहते हैं कि हम ज्ञान पूर्वक कार्य करें और हमारे और दूसरों के ज्ञान में वृद्धि हो तो ध्यान करना ही पड़ेगा कोई समाधान नहीं है ध्यान से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है तो आओ हम सब संकल्प करें ध्यान लगाने का ज्ञान पाने का
ध्यानस्थ जीवन सुरक्षित जीवन ।
卐जय श्री कृष्णा 卐
निजानंद स्वामी
